नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-इसाक-मुइवा (एनएससीएन-आईएम) के सह-संस्थापक इसाक चीसी स्वू का यहां निधन हो गया।
स्वू के एक साथी ने आईएएनएस को बताया कि स्वू ने यहां सोमवार देर रात 12.40 बजे फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 75-80 साल के थे। उन्होंने थुइनगालेंग मुइवा के साथ एनएससीएन-आईएम की रहनुमाई की थी।
उन्हें पिछले साल पांच जुलाई को गुर्दे की गंभीर बीमारी एवं मूत्र नली में संक्रमण के बाद दक्षिणी दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
dharmpath.com dharmpath