आतंकवादियों ने भाजपा नेता के सुरक्षाकर्मी से राइफल छीनी

श्रीनगर, 28 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बड़गाम जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के सुरक्षाकर्मी की सर्विस राइफल छीन ली।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने बड़गाम जिले के पंजान (चदूरा) गांव के भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद चोपान के सुरक्षाकर्मी कांस्टेबल बशीर अहमद पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया, “खबर है कि सुरक्षाकर्मी को काबू में करने वाले आतंकवादियों ने उसका हथियार छीन लिया।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493