जितेंद्र ने करण पटेल को लगाई फटकार!

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। सूत्रों की मानें तो बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रमुख और अनुभवी अभिनेता जितेंद्र ने ‘ये है मोहब्बतें’ के मुख्य कलाकार करण पटेल को सेट पर देर से पहुंचे के चलते फटकार लगाई।

जितेंद्र की बेटी एकता कपूर द्वारा लोकप्रिय धारावाहिक निर्मित है, जो टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

जितेंद्र ने पिछले सप्ताह ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट का अचानक दौरा किया और शो के कलाकारों के साथ वक्त बिताया। यह ऐसा पल था जब उन्होंने देखा कि करण के अनुपस्थिति के चलते शूट में देरी हुई, शो में करण रमन का किरदार निभा रहे हैं।

प्रोडक्शन हाउस से स्रोत ने बताया, “करण सेट पर देर से पहुंचते हैं। जितेंद्र ने यह देखा कि शो का मुख्य कलाकार ही शूट के लिए देर से पहुंचता है।”

सूत्र ने बताया, “जितेंद्र ने सेट पर लोगों से पूछा कि क्या यह रोजाना होता है और इससे वह काफी हैरान हुए। सेट पर जितेंद्र ने करण के आने तक का इंतजार किया और उन्हें फटकार लगाई और दूसरों के समय की कीमत पहचानने और समय पर आने के लिए कहा।”

करण के अलावा, शो में दिव्यांका त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493