ब्रेक्सिट पर चर्चा के लिए ब्रसेल्स पहुंचे जॉन केरी

ब्रसेल्स, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों से ब्रिटेन के ईयू से बाहर निकलने के मुद्दे पर यहां चर्चा की है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका व ईयू के बीच कई क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को लेकर भी चर्चा की है।

ईयू की विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोघेरिनी के साथ बैठक के बाद सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में केरी ने कहा, “ब्रेक्सिट मतदान में वह नहीं हुआ, जिसकी मुझे, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य को उम्मीद थी। लेकिन, यही लोकतंत्र है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, केरी ने कहा, “यह बहुत महत्वपूर्ण है। हम अगले कुछ दिनों में अधिक सशक्त ईयू के महत्व को समझने पर चर्चा करेंगे। अमेरिका सशक्त ईयू का पक्षधर है।”

मोघेरिनी ने कहा, “मैं जानती हूं कि जॉन केरी अगले पड़ाव में लंदन की यात्रा पर होंगे। मैं यह स्पष्ट संदेश देना चाहती हूं कि ईयू उतना ही मजबूत है जितना वह पहले था। ईयू भविष्य में और अधिक मजबूत होगा। हम इस दिशा में काम करना जारी रखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493