मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन पर आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान के किरदार से प्रेरणा लेकर दो कार्यक्रम लाए जा रहे हैं।
इनमें से एक कार्यक्रम पोगो और दूसरा कार्टून नेटवर्क चैनल पर प्रसारित होगा।
इन नए टेलीविजन कार्यक्रमों में सलमान अपने ‘सुल्तान’ के किरदार में जीवन रक्षक उपाय एवं चुनौतियों से लड़ने का सबक सिखाते नजर आएंगे।
एक बयान में कहा गया कि इस क्रम में कार्टून नेटवर्क दो जुलाई को स्पेशल कार्यक्रम ‘धोबी पछाड़ विद सुल्तान एंड क्रिस’ प्रसारित करेगा और पोगो 10 जुलाई को ‘ढोलकपुर का सुल्तान’ प्रसारित करेगा।
‘धोबी पछाड़ विद सुल्तान एंड ‘क्रिस कार्टून नेटवर्क की एनीमेटिड टीवी सीरीज ‘रोल नंबर 21’ से है।
वहीं पोगो का ‘ढोलकपुर का सुल्तान’ सुल्तान एवं छोटा भीम दोनों की मुख्य मान्यताओं पर रोशनी डालेगा।
dharmpath.com dharmpath