नीस (फ्रांस), 28 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम के कोच रॉय हॉगसन ने यूरो कप-2016 के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में सोमवार को आइसलैंड के हाथों मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
आइसलैंड ने अंतिम-16 दौर के मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार यूरो कप में खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
हॉगसन ने मैच के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और सिर्फ यह बयान पढ़ा, “मैं बेहद निराश हूं। अब समय आ गया है कि कोई और युवा टीम का मार्गदर्शन करे। मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के कोच पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे लिए बीते चार साल शानदार रहे हैं और मैं इस समय को गर्व के साथ देखता ेहूं।”
इंग्लैंड फुटबाल संघ (एफए) ने घोषणा की है कि उसने हॉगसन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath