पेरिस, 28 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के डिफेंडर जोसे फोंटे को आशा है कि उनकी टीम यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के फाइनल तक पहुंच सकती है।
पेरिस, 28 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के डिफेंडर जोसे फोंटे को आशा है कि उनकी टीम यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के फाइनल तक पहुंच सकती है।
हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि पुर्तगाल को अपने अगले प्रतिद्वंद्वी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय डिफेंडर ने संवाददाताओं को बताया कि उनके अनुसार, पुर्तगाल इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही वह आश्वस्त हैं कि यह काफी मुश्किल होगा।
फोंटे ने कहा कि उनकी टीम को क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को पोलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, क्रोएशिया को नॉकआउट दौर में अतिरिक्त समय में किए गोल से मात देने पर पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही टीम का ग्रुप-स्तर के मुकाबलों में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। इस पर मिलने वाली सभी आलोचनाओं को फोंटे ने खारिज किया है।
पुर्तगाल के 32 वर्षीय खिलाड़ी ने दर्शाया कि उनकी टीम ने अच्छे परिणामों के साथ बड़े मुकाबले खेले हैं।
dharmpath.com dharmpath