उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ के मुताबिक वार्ता का यह प्रस्ताव उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने एक पत्र के रूप में दक्षिण कोरियाई अधिकारियों को भेजा है।
उत्तर कोरिया ने इस बैठक को राजधानी प्योंगयांग या सीमावर्ती शहर कोसांग में करने का प्रस्ताव दिया है जिसमें उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया व दूसरे देशों के राजनीतिक दल, संगठन और व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।
इस बैठक की तारीख 15 अगस्त के आस पास तय हो सकती है। इस समय दोनों देशों जापानी उपनिवेशवाद से आजादी की सालगिरह मनाते हैं।
dharmpath.com dharmpath