मुबंई एफसी ने वाडोक्ज, विएरा को अपने साथ जोड़ा

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे संस्करण के लिए मुंबई एफसी ने हंगरी के मिडफील्डर क्रिस्टिआन वाडोक्ज और ब्राजील के डिफेंडर गेर्सन विएरा को अपनी टीम में शामिल किया है। इस बात की घोषणा क्लब ने मंगलवार को की।

दोनों खिलाड़ी अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं। क्लब ने अर्जेटीना के फॉरवर्ड माटिआस डेफेडेरिको को भी टीम में शामिल किया है।

वाडोक्स इससे पहले ओसासुना, पर्थ ग्लोरी और एफसी पुणे के लिए भी खेल चुके हैं।

इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की घोषणा करते हुए क्लब के कोच एलेक्जेंद्रा गुईमारेस ने कहा, “वाडोक्ज और विएरा दोनों ही काफी प्रतिभावान और योग्य खिलाड़ी हैं और वह कई जगह पर खेल सकते हैं। मैंने उन्हें ध्यान से देखा है और वह मेरी जरुरतों में ठीक बैठते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493