मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे मंगलवार को पी एंड जी के तहत निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम में हिस्से लेते नजर आए। उन्होंने इस कार्यक्रम में बच्चों के जीवन में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
पी एंड जी शिक्षा ने 12 साल में अभी तक कुल 450 विद्यालय का समर्थन दिया है और आठ लाख बच्चों की सहायता की है।
इसने शिक्षा सुपरहिरो नाम से एक मुहिम भी चलाई है जिसके तहत पी एंड जी उत्पात खरीदने वालों को यह नाम दिया जाता है।
रहाणे ने यहां इससे जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों से शिक्षा सुपरहीरो बनने की अपील की।
रहाणे ने कहा, “मैं शिक्षा सुपरहीरो बनने का मौका मिलने पर काफी खुश हूं और पी एंड जी शिक्षा के इस काम का समर्थन करता हूं। यह वाकई अच्छी बात है कि पिछले 12 साल में 1000 हजार स्कूल बनाए गए हैं जिससे 10 लाख बच्चों को फायदा हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath