लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब नॉर्टिघम फोरेस्ट ने रियो सोसिदाद के पूर्व कोच फ्रांस के फिलिपे मोटानिएर को अपना कोच नियुक्त किया है। वह अगले दो सत्र के लिए टीम के साथ रहेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मोनटानिएरा 2011 से 2013 तक सोसिदाद के कोच रहे थे। वह क्लब में पॉल विलियम्स का स्थान लेंगे, जिन्हें मार्च में क्लब का अंतिरम कोच बनाया गया था। मोनटानिएर की नियुक्ति की पुष्टि सोमवार को की गई।
मोनटानिएर के पास क्लब को इंग्लिश प्रीमियर लीग में पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।
dharmpath.com dharmpath