ब्राजील का आतंकवाद-रोधी अभियान जारी

रियो डी जेनेरियो, 29 जून (आईएएनएस)। ब्राजील ने आगामी रियो ओलम्पिक खेलों में संभावित आतंकवादी संबंधी गतिविधियों के खिलाफ एक जागरुकता अभियान शुरू किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी लुइज फिलिप लिन्हारेस ने एक बयान में कहा, “यह किसी प्रकार का उन्माद उत्पन्न किए बगैर जारी किया गया एक साधारण और ज्ञानवर्धक अभियान है।”

ब्राजील में परंपरागत रूप से आतंकवादियों के निशाने पर रहने वाला देश नहीं है और सरकार को आशा है कि इस पहल से रियो में होने वाले हमलों का जोखिम कम हो जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि इस अभियान में पोस्टरों, बुकलेट के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

ब्राजील के रक्षा बल आतंकवाद विरोधी प्रमुख, माउरो सिनोट ने कहा, “हमारे देश ने इस प्रकार के खतरे का सामना कभी नहीं किया और इसलिए हम लोगों को अधिक सावधान करने की कोशिश कर रहे हैं।”

इससे पहले इस माह में सरकार ने कहा था कि ब्राजील की खुफिया एजेंसियां आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और इजरायल के साथ काम कर रही हैं।

इसके साथ ही ब्रजाली रियो डी जेनेरियो शहर की सड़कों पर हजारों जवानों को तैनात करेगा, ताकि एथलीटों, अधिकारियों और नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे।

ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक रियो डी जेनेरियो में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493