फिल्म संपादन के दौरान टूटता है शूजित का दिल

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार शूजित सरकार का मानना है कि संपादन फिल्म निर्माण का अनिवार्य अंग है, लेकिन फिर भी फिल्म से ‘सर्वश्रेष्ठ दृश्यों’ को हटाने पर उनका दिल दुखता है।

शूजित अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘पिंक’ के अंतिम संपादन में व्यस्त हैं। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू प्रमुख भूमिका में हैं।

‘पीकू’ के निर्देशक ने ट्विटर पर संपादन के बारे में अपने विचार बयां किए।

उन्होंने लिखा, “फिल्म निर्माण का अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा अंतिम संपादन है। अच्छे दृश्य निकलने से दिल टूटता है।”

शूजित के इस ट्वीट पर अमिताभ ने मजाक करते हुए लिखा, “शूजित सरकार मुझे पूर्वसूचना देने के लिए धन्यवाद।”

जवाब में शूजित ने लिखा, “नहीं सर! जल्द आपके लिए इसकी स्क्रीनिंग रखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493