रामगोपाल यादव ने लखनऊ में मनाया अपना 70वां जन्मदिन

बताया गया है कि रामगोपाल का जन्मदिन पहली बार लखनऊ में मनाया गया है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और अमर सिंह समेत यादव परिवार के तमाम सदस्य मौजूद हुए।

इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अच्छी राजनीति के लिए पढ़ना-लिखना जरूरी है। उन्होंने प्रख्यात समाजवादी चिंतक और नेता डॉ. राममनोहर लोहिया का उल्लेख करते हुए कहा कि लोहिया जी हमेशा कहते थे कि लिखने-पढ़ने की आदत डालें।

उन्होंने कहा कि रामगोपाल की यह किताब मील का पत्थर साबित होगी। अपनी किताब में उन्होंने संसदीय परंपराओं की जानकारियां दी हैं। इस किताब को पढ़ने के बाद युवा किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, महिलाओं व किसानों की समस्याओं के लिए सपा ने हमेशा संघर्ष किया है। विदेश नीति पर भी सपा ने बेहतर सुझाव दिए हैं।

रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के नेता भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ करते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी ने यह पार्टी बनाई है। उन्होंने लोगों को खड़ा किया है। नेता जी को सुनने की जरूरत है। उन्होंने किताब की भी तारीफ की और अपनी सरकार तथा सपा के योगदान का जिक्र किया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के साथ कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493