मप्र में मंत्री चयन को लेकर भाजपा पसोपेश में (लीड-1)

भोपाल, 30 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (गुरुवार) को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं।

भोपाल, 30 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (गुरुवार) को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं।

मंत्रिमंडल में किसे जगह दी जाए और किसकी छुट्टी की जाए, इसे लेकर पार्टी पसोपेश में पड़ गई है। यही कारण है कि गुरुवार की सुबह पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्घे और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री से खास चर्चा की।

राजभवन में गुरुवार को शाम पांच बजे राज्यपाल रामनरेश यादव नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में 10 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद चौहान के मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। नए मंत्रियों को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक कवायद चली। मुख्यमंत्री चौहान स्वयं बुधवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्घे के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल आदि से मिले और संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा की।

पार्टी के भीतर से उभरे स्वरों के बाद पार्टी हाईकमान ने सहस्त्रबुद्घे और तोमर को विशेष संदेश लेकर गुरुवार की सुबह भोपाल भेजा। इन दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री चौहान सहित अन्य नेताओं से लगभग दो घंटे तक गहन मंथन किया। उसके बाद सहस्त्रबुद्घे ने गृह मंत्री बाबूलाल गौर एवं लोक निर्माण मंत्री सरताज सिंह से मुलाकात की।

सूत्रों का कहना है कि दोनों से ही इस्तीफा देने को कहा गया है।

भाजपा नेताओं की बैठक हुई, लेकिन आधिकारिक तौर पर संभावित मंत्रियों की सूची का ऐलान नहीं किया गया।

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जारी हैं, हालांकि नए और संभावित मंत्रियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसके बावजूद संभावित मंत्रियों में अर्चना चिटनीस, जयभान सिंह पवैया, रामलाल रौतेल, रुस्तम सिंह, विश्वास सारंग के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493