सोनिया ने शास्त्रीय गायिका वीणा सहस्रबुद्धे के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को शास्त्रीय संगीत गायिका वीणा सहस्रबुद्धे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सोनिया ने एक बयान में कहा, “हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत ने ग्वालियर घराने की एक और महत्वपूर्ण हस्ती को खो दिया है। शास्त्रीय संगीत शिक्षा में उनका योगदान अहम है।”

सोनिया ने वीणा के परिवार के सदस्यों, छात्रों और उनके प्रशंसकों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा, “ग्वालियर गायकी की सर्वाधिक महत्वपूर्ण हस्ती अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गई हैं, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।”

सहस्रबुद्धे का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की अग्रणी गायिका थीं। उनकी गायन शैली ग्वालियर घराने से जुड़ी थी, लेकिन उनकी गायकी में जयपुर और किराना घरानों की झलक भी मिलती थी। वह ख्याल और भजन के लिए जानी जाती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493