मणिपुर में लगातार बारिश से भूस्खल, 1 व्यक्ति की मौत

इम्फाल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मणिपुर के तामेंगलांग जिले में लगातार बारिश और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-37 पर हुए भूस्खलन के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है, और भोजन व दवाओं की आपूर्ति बाधित हुई है।

अगले दो दिनों में अधिक बारिश का अनुमान है।

मंचूदई गैंगमेई (45) नामक एक जनजातीय व्यक्ति तामेंगलांग जिले में गुरुवार को इजेई नदी में डूब गया। उसका शव शुक्रवार को बरामद किया गया।

सड़के या तो पानी में डूब गई हैं, या बाधित हो गई हैं, जिसके कारण इंफाल और असम के सिलचर से भोजन, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं का परिवहन बाधित हुआ है।

अधिकारियों को डर है कि बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर भी भूस्खलन हो सकता है। यह पहाड़ी राजमार्ग है।

इम्फाल की ओर जाने वाले माल से लदे ट्रक और अन्य वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं।

वाहनों में फंसे यात्री और चालक आसपास के जनजातीय क्षेत्रों से कुछ भी खाने-पीने के सामान खरीद रहे हैं। गरीब होने की वजह से गांव वालों के पास खाने-पीने की अधिक चीजें बेचने के लिए नहीं हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जलस्तर बढ़ने के कारण पहाड़ी नदियों के तेज बहाव की वजह से भूस्खन और पुलों के पानी में बह जाने की संभावना लगातार बनी हुई है।

हाल ही में अतीत में कुछ ऐसे पुल ढह गए हैं। कमजोर पुलों को देखते हुए अधिकारियों ने मालवाहक ट्रकों की मात्रा सीमित कर दी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 37 और राष्ट्रीय राजमार्ग 2 मणिपुर की दो जीवन रेखाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493