अरुणाचल में भूस्खलन में 10 मरे

ईटानगर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

ईटानगर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि पांच शव निकाले जा चुके हैं और अन्य शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है।

जिले के एक अधिकारी ने कहा, “दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लगता है यह भूस्खल हुआ है। भूस्खलन में मारे गए लोग एक छोटी पहाड़ी के नीचे निवास करते थे, जो ढह गई और उसमें 10 लोग दफन हो गए।”

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जे.पी. राजखोवा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493