डॉक्टरी पेशे की गरिमा बनाए रखें : आईएमए

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। डॉक्टर्स डे के मौके पर शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपने सभी ढाई लाख सदस्यों को मेडिकल पेशे का ब्रांड एम्बेसडर बनने और युवाओं को इसे अपनाने के लिए उत्साहित करने की अपील की है।

संगठन ने इस बात पर जोर दिया कि डॉक्टरों को कभी भी सार्वजनिक स्थल पर शराब या सिगरेट नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि आम तौर पर लोग उन्हें आदर्श मानते हैं और उनका अनुसरण करते हैं।

आईएमए के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. एस.एस. अग्रवाल और ऑनरेरी जनरल सेक्रेटरी पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर्स डे के मौके पर आईएमए ने अपने सभी सदस्यों को अपील की है कि अगर अस्पताल उन्हें टारगेट देने की कोशिश करते हैं तो इसे स्वीकार न करें। वे पेशे की गरिमा और सम्मान को बनाए रखें।

उन्होंने कहा, “हम सभी को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हैं और राष्ट्रपति भवन से प्रतिष्ठित बी.सी. रॉय नशनल अवार्ड पाने वाली सभी हस्तियों को मुबारकबाद भेजते हैं। यह दिवस बी.सी. रॉय की याद में मनाया जाता है। डॉ. रॉय आने वाले कई सदियों तक मेडिकल क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493