मणिरत्नम की अगली फिल्म की शूटिंग 8 जुलाई से शुरू होगी

चेन्नई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग आठ जुलाई से शुरू होने जा रही है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “महीनों की देरी के बाद आखिरकार फिल्म की शूटिंग आठ जुलाई से शुरू होगी। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग चेन्नई में शुरू होगी। कश्मीर में भी फिल्म की शूटिंग होगी।”

कार्ती और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म में संगीत ए.आर रहमान का होगा।

फिल्म में कार्ती एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें भारत की यात्रा के दौरान एक लड़की से प्यार हो जाता है।

फिल्म की शूटिंग के लिए कैमरा रवि वर्मन संभालेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493