वैश्विक अराजकता के लिए अमेरिका जिम्मेदार : सीरियाई राष्ट्रपति

असद ने ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक समाचार चैनल ‘एसबीएस टीवी’ को एक साक्षात्कार में बताया कि 1950 से अमेरिकी प्रशासन ने केवल अशांति बढ़ाई है, किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया। इस साक्षात्कार को सीरिया की समाचार एजेंसी ‘सना’ ने शुक्रवार को प्रकाशित किया था।

असद ने ईराक का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने इराक पर आक्रमण कर कुछ ही सप्ताह में उस पर कब्जा करने में सफलता हासिल कर ली थी। लेकिन उसके बाद क्या हुआ, उन्होंने क्या कुछ हासिल किया? उन्हें कोई उपलब्धि हासिल नहीं हुई। वह लीबिया, ईराक, यमन, सीरिया और हर जगह असफल रहे।

राष्ट्रपति ने कहा, “उन्होंने अराजकता भड़काने के अलावा कुछ नहीं किया और अगर अमेरिका अधिक अराजकता फैलाना चाहता है, जैसा कि वह कर रहा है, लेकिन क्या वह अपने द्वारा फैलाई गई समस्याओं को हल कर सकता है। वह नहीं कर सकता।”

पिछले पांच सालों से एक हिंसक संघर्ष से जूझ रहे सीरिया के नेता का कहना है कि वह अमेरिका के साथ सहयोग के खिलाफ नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “हम अमेरिका के साथ सहयोग के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम इस तरह के सहयोग के तहत काम करना चाहते हैं, जिसमें आपसी हितों पर चर्चा और उन्हें लागू करने पर काम किया जाए न कि अपने हित हमारे ऊपर थोप दिए जाएं।”

इस दौरान असद ने पश्चिमी देशों के दोहरे मापदंड को रेखांकित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493