लखनऊ, 2 जुलाई (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के आठ फर्जी उच्च शिक्षा संस्थानों की सूची जारी की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आयोग ने पूरे देश में कुल 22 गैर मान्यता प्राप्त उच्च संस्थानों की सूची जारी की है, जिसमें सर्वाधिक फर्जी संस्थानों की संख्या उप्र में है।
आयोग द्वारा जारी सूची में गुरुकुल विश्वविद्यालय (वृंदावन), महिला ग्राम विद्यापीठ (इलाहाबाद), गांधी हिंदी विद्यापीठ (इलाहाबाद), नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होमियोपैथी (कानपुर), इंद्रपस्थ शिक्षा परिषद (नोएडा), वाराणस्या संस्कृत विश्वविद्यालय (वाराणसी) और नेताजी सुभाष चंद्र बोस मुक्त विश्वविद्यालय (अलीगढ़) शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath