मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जरीन खान और अभिनेता अली फजल जॉर्जिया में हैं, जहां वह ‘प्यार मांगा है’ नामक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं।
दोनों पुराने गीत ‘प्यार मांगा है’ का वीडियो दोबारा बनाएंगे।
अली ने ट्विटर पर लिखा, “पेंटिंग द टाउन रेड। वैसे छोटा देश है। प्यार मांगा है।”
अभिनेता ने दोनों का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रहे है, क्योंकि वे जल्द ही जॉर्जिया में शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
वीडियो में उन्होंने लिखा, “आज हम जॉर्जिया में मजे कर रहे हैं। हम कल मंच पर आग लगाने को तैयार हैं।”
dharmpath.com dharmpath