पुर्तगाल के कोच ने सांचेज की प्रशंसा की

मार्सेली (फ्रांस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल फुटबाल टीम के कोच फर्नाडो सांटोस ने पोलैंड के खिलाफ गोल कर बराबरी कराने वाले मिडफील्डर रेनाटो सांचेज की तारीफ की है।

सांचेज ने यूरो कप में पोलैंड के खिलाफ पुर्तगाल को बराबरी कराई और उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में गोल कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मई 2016 में सांचेज ने जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख के साथ पांच साल का करार किया था। वह बेनफिका के म्यूनिख में आए थे। यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने साबित किया कि क्लब ने उन्हें क्यों अपने साथ शामिल किया है।

गोल डॉट कॉम ने सांतोस के हवाले से लिखा है, “रेनाटो ने शानदार खेल खेला। उनके पास कई सारे प्रस्ताव हैं। वह अभी भी आगे बढ़ रहे हैं। जिस रेनाटो सांचेज को आपने देखा वह भविष्य में और बेहतर होंगे।”

उन्होंने कहा, “मैंने यही बात रिकाडरे कारवाल्हो के बारे में भी कही थी जब वह 18 साल के थे। रेनाटो भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें अपनी सारी योग्ताओं को एक जगह लाना होगा और इसमें उनकी मदद करना मेरा काम है। वह शानदार खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493