ब्यूनस आयर्स, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना ओलम्पिक समिति (सीओए) के अध्यक्ष गेराडरे र्वेथेन ने कहा है कि फुटबाल में दो बार पदक जीतने वाले देश अर्जेटीना के लिए रियो ओलम्पिक के लिए खिलाड़ियों को न जुटा पाना शर्म की बात है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, र्वेथेन का यह बयान अर्जेटीना के कोच गेराडरे मार्टिनो के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें रियो के लिए अभ्यास शिविर को कुछ दिनों बाद शुरू करना होगा क्योंकि इस समय सिर्फ आठ खिलाड़ी ही मौजूद हैं।
र्वेथेन ने कहा, “हम इस विश्व में कितनी शानदार छवि बना रहे है कि अर्जेटीना एक फुटबाल टीम भी खड़ी नहीं कर सकता।”
उन्होंने कहा, “दो बार ओलम्पिक पदक विजेता के लिए यह शर्म की बात है कि वह अपने खिलाड़ियों को बुला नहीं पा रहा है।”
अर्जेंटीना ने 2004 एथेंस ओलम्पिक और 2008 बीजिंग ओलम्पिक में पदक हासिल किया था।
dharmpath.com dharmpath