ढाका हमले में भारतीय किशोरी की मौत

नई दिल्ली/ढाका, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्तरां में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में एक भारतीय किशोरी की भी जान चली गई है। हमले की जिम्मेदारी लेने वाले इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने यहां 40 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें भारतीय किशोरी सहित 20 लोगों की मौत हो गई।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि हमले में जान गंवाने वाले 20 बंधकों में भारतीय किशोरी तारुषि जैन भी शामिल है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं गहरे सदमे में हूं, यह बताते हुए दुख हो रहा है कि आतंकवादियों ने बंधक बनाई गई भारतीय किशोरी तारुषि जैन की हत्या कर दी।”

उन्होंने लिखा, “मैंने उसके पिता संजीव जैन से बात की और गहरी संवेदना जताई। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।”

बंधकों को 12 घंटे बाद मुक्त कराया जा सका। इस दौरान सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि एक को जिंदा पकड़ लिया। सुरक्षा बलों ने 13 बंधकों को मुक्त करा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493