केजरीवाल ने अहमद, खान के परिवार को 1-1 करोड़ रुपये के चेक दिए

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के दिवंगत अधिकारी तंजील अहमद तथा एनडीएमसी (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) के दिवंगत कानूनी सलाहकार एम.एम. खान के परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

एनआईए अधिकारी अहमद की उत्तर प्रदेश के बिजनौर में इस साल अप्रैल में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह पत्नी व बच्चों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 28 जून को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

एम.एम. खान की 16 मई को दिल्ली के जामिया नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन बाद ही वह होटल ‘द कनॉट’ की लीज शर्तो पर फैसला देने वाले थे, जो एनडीएमसी की संपत्ति पर स्थित है।

आर्थिक सहायता के तौर पर ये चेक एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर द्वारा दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर यह आरोप लगाए जाने के बाद दिए गए हैं कि वह खान के परिवार से झूठे वादे कर रही है।

वहीं, आप का आरोप है कि खान की हत्या में तंवर की भी संलिप्तता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493