उप्र : आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका पर फेंका तेजाब

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में वार्ड संख्या 10 के रहने वाले आसिफ का कस्बा की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। तब से युवती ने आसिफ से बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी। युवती के संपर्क में आने की आसिफ लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन कहीं से भी उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी।

प्रेमिका के व्यवहार से नाराज आसिफ शुक्रवार देर रात एसिड लेकर किसी तरह प्रेमिका के घर में जा घुसा। प्रेमिका अपनी मां के पास सो रही थी, इसी दौरान आसिफ ने उस पर तेजाब डाल दिया। जलन के कारण प्रेमिका चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया।

एसओ ए.पी. सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, आरोपी परिवार समेत फरार बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493