चार फेरों में चलेगी दरभंगा-लोकमान्य तिलक विशेष ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 82513/82514 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा ग्रीष्मकालीन सुविधा विशेष गाड़ी का संचलन 4 फेरों में करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि रेलवे के निर्णय के तहत 82513 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन सुविधा विषेष गाड़ी 5, 12, 19 एवं 26 जुलाई, प्रत्येक मंगलवार को दरभंगा से तथा 82514 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा ग्रीष्मकालीन सुविधा विशेष गाड़ी 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई, प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जाएगी।

इसी प्रकार 82513 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन सुविधा विशेष गाड़ी दरभंगा से 17.00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 22.50, बलिया से 23.50, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 1.05, वाराणसी से 3.45 बजे छूटकर दूसरे दिन छिवकी, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल तीसरे दिन नासिक रोड तथा कल्याण स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 5.45 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 82514 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा ग्रीष्मकालीन सुविधा विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.30 बजे प्रस्थान कर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, दूसरे दिन इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, छिवकी स्टेशनों पर रुकते हुए वाराणसी से 15.10 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.55 बजे, बलिया से 18.17 बजे, छपरा से 20.40 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, तीसरे दिन समस्तीपुर स्टेशन पर रुकते हुए दरभंगा 2.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 एवं जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493