तीन विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ेंगे

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही भोपाल-लखनऊ जं.-भोपाल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी, मुंबई सेंट्रल-लखनऊ जं.-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी और गोरखपुर-चेडीगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ियों का संचलन पूर्व में प्रसारित एवं प्रचारित संरचना ठहराव तथा समय के अनुसार अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन के इस निर्णय के तहत 01683 भोपाल-लखनऊ जं. साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 7 जुलाई से 29 दिसंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को भोपाल से 26 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

वापसी यात्रा में 01684 लखनऊ जं.-भोपाल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 8 जुलाई से 30 दिसंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ जं. (पूर्वोत्तर रेलवे) से 26 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

वहीं 09013 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी मुंबई सेंट्रल से 7, 14, 21 एवं 28 जुलाई, दिन प्रत्येक गुरुवार को 4 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

वापसी यात्रा में 09014 लखनऊ जं.-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी लखनऊ जं. से 8, 15, 22 एवं 29 जुलाई, दिन प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी पूर्व में सुविधा विशेष गाड़ी के रूप में संचालित हो रही थी। अब इस गाड़ी का संचलन तत्काल गाड़ी के रूप में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी चंडीगढ़ से 7 जुलाई से 25 अगस्त के बीच प्रत्येक गुरुवार को 8 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 8 जुलाई से 26 अगस्त के बीच प्रत्येक शुक्रवार को 8 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493