फुटबाल : वेल्स के कप्तान विलियम्स ने प्रशंसकों को समर्पित की जीत

लिली (फ्रांस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। वेल्स फुटबाल टीम के कप्तान एश्ले विलियम्स ने यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के सफर को स्वदेश में बैठे प्रशंसकों को समर्पित किया है।

वेल्स ने यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को बेल्जियम को 3-1 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

इस जीत से कप्तान विलियम्स इतने खुश दिखे की वह अपनी सफलता को बयां नहीं कर पा रहे थे।

समाचार चैनल बीबीसी ने विलियम्स के हवाले से कहा, “यह बयां करना मुश्किल है। हम इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर ही बहुत खुश थे और उसके बाद ग्रुप दौर की बाधा भी पार की। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खिलाड़ियों का साथ अच्छा लगा। हमारे प्रशंसकों ने भी शानदार साथ दिया। मुझे उम्मीद है कि वहां हमारे देश में हमारे सभी प्रशंसक खुश होंगे, मुझे इसका पूरा विश्वास है।”

उन्होंने कहा, “हमने यह उनके लिए, हमारे लिए और पूरे ग्रुप के लिए किया। मैं जब तक घर नहीं पहुंचूंगा तब तक मैं नहीं जान पाऊंगा कि इसका क्या मतलब है।”

वेल्स बुधवार को लियोन में होने वाले सेमीफाइनल मैच में पुर्तगाल से भिड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493