प्रो कबड्डी लीग : पिंक पैंथर्स को हरा शीर्ष पर पहुंचा पुनेरी पल्टन

जयपुर, 2 (आईएएनएस)। पुनेरी पल्टन ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को हुए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के 14वें मैच में स्थानीय टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को 33-28 से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही पुनेरी पल्टन टीम पांच मैचों से 19 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

पल्टन को अब तक पांच मैचों में सिर्फ एक हार मिली है। वहीं पैंथर्स की यह दूसरी हार रही। पैंथर्स हालांकि अभी भी दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

पुनेरी पल्टन ने जयपुर के जसवीर सिंह की रेड को नाकाम करते हुए मैच का पहला अंक टैकल से हासिल किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। पुनेरी पल्टन ने एक समय 22-14 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे पिंक पैंथर्स अंतत: हाफ टाइम तक अंकों का अंतर तीन तक कम करने में सफल रहे।

हाफ टाइम के बाद हालांकि पुनेरी पल्टन टीम ने टैकल के जरिए लगातार अंक हासिल करते हुए जीत हासिल की।

पुनेरी पल्टन टीम जहां रेड के जरिए 22 के मुकाबले सिर्फ 16 अंक हासिल कर सकी, वहीं टैकल में बाजी मारते हुए उन्होंने छह के मुकाबले 13 अंक जुटाए। जयपुर की टीम एक बार भी पुनेरी पल्टन को ऑल आउट नहीं कर सकी, वहीं पुनेरी पल्टन ने ऑलआउट के जरिए चार अंक हासिल किया।

पुनेरी पल्टन के लिए दीपक निवास हुडा ने सर्वाधिक नौ अंक जुटाए, जबकि कप्तान मंजीत चिल्लर सात अंक हासिल कर सके। जयपुर के लिए अजय कुमार ने सर्वाधिक 11 अंक जुटाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493