ममता ने ढाका हमले की निंदा की

कोलकाता, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ढाका में हुए उस भीषण आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें एक भारतीय लड़की सहित 20 विदेशी नागरिकों की हत्या की गई है।

कोलकाता, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ढाका में हुए उस भीषण आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें एक भारतीय लड़की सहित 20 विदेशी नागरिकों की हत्या की गई है।

ममता ने एक ट्वीट में कहा, “बांग्लादेश में जिन लोगों की जिंदगी चली उनके परिवारों के प्रति संवेदना। हम आपके साथ हैं। हम रमजान के पवित्र महीने में शांति एवं एकता के लिए प्रार्थना करते हैं। हम आतंक की भर्त्सना करते हैं।”

बांग्लादेश की राजधानी के कैफे में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकियों ने जिन 20 बंधकों की हत्या की है, उनमें भारत की लड़की तारुषी जैन भी थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493