हेलीकॉप्टर के दृश्य में वरुण ने साहसी दिखने का अभिनय किया

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ की शूटिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर से लटके होने के दृश्य में उन्होंने खुद को साहसी दिखाने का अभिनय किया था।

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ की शूटिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर से लटके होने के दृश्य में उन्होंने खुद को साहसी दिखाने का अभिनय किया था।

फिल्म के एक प्रचार समारोह में वरुण से उस दृश्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “वह बेहद डरावना था। मुझे अपनी जिंदगी में कभी इतना डर महसूस नहीं हुआ। मैं हेलीकॉप्टर पर लटका हुआ था और मेरे साथ केवल जॉन थे, जो मेरे बाईं ओर थे। पूरे दृश्य में मैं उनकी ओर ही देखता रहा।”

दृश्य में वरुण और जॉन जंपसूट पहने हेलीकॉप्टर से लटके, एक कार का पीछा करते दिखाई दे रहे थे।

वरुण ने कहा, “मैं नहीं जानता कि मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया करूं। आप तब कैसे प्रतिक्रिया करेंगे, जब आप किसी हेलीकॉप्टर से लटके हों और कोई आपसे यह पृूछे कि ‘क्या आप ठीक हैं?’ सच कहूं तो मैंने पूरे दृश्य में नाटक किया था। आखिरकार मैं एक हीरो हूं, इसलिए मुझे थोड़ा आत्मविश्वास तो दिखाना ही होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493