‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ के निर्माता अदालत जाने को तैयार

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ के निर्माताओं का कहना है कि वे अपनी फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड के साथ चल रहे विवाद के सुलझने का सोमवार तक इंतजार करने को तैयार हैं। मामला न सुलझने पर वे अदालत की शरण लेंगे।

फिल्म पहले एक जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर बोर्ड ने 28 जून को इसमें कई कट्स लगाए और उसके बाद इसे रिलीज के लिए हरी झंडी दे दी।

‘मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ के निर्माता और निर्देशक अभिषेक जावकर ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म में कई कट लगाने का सुझाव मूर्खतापूर्ण है। इतने कट स्वीकार्य नहीं हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि पहलाज निहलानी और उनकी टीम क्या कर रही है। अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ में पुलिस अधिकारी पूरी फिल्म में मादक पदार्थ का सेवन करता है, लेकिन सेंसर ने उस फिल्म में कोई कट लगाने का सुझाव नहीं दिया, फिर हमारे साथ ऐसा सुलूक क्यों?”

जावकर ने यह भी कहा कि गोवा के पर्यटन विभाग ने भी उनसे संपर्क किया था और राज्य को गलत रूप में दिखाने के लिए उनकी आलोचना की थी।

जावकर ने कहा, “फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ ने अदालत की धरण ली थी और वे फिल्म रिलीज करा सके। मुझे हमारी फिल्म के साथ भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। हम सोमवार तक इंतजार करेंगे। उसके बाद हम अदालत जाने के लिए तैयार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493