हॉलीवुड निर्देशक रॉबिन हार्डी का निधन

लॉस एंजेलिस , 3 जुलाई (आईएएनएस)। ‘द विकर मैन’ पहचान बना चुके फिल्म-निर्देशक रॉबिन हार्डी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, उनका निधन शुक्रवार को हुआ। उनकी पत्नी विक्टोरिया ने फेसबुक पोस्ट पर इस बात की पुष्टि की है।

निर्देशक की मौत कहा और कैसे हुई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं चल पाई है।

‘द विकर मैन’ बतौर निर्देशक हार्डी की पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्मों का निर्देशन किया।

समीक्षकों ने हार्डी को ‘सिटिजम केन ऑफ हॉरर मूवीज’ के करार दिया था।

निर्देशक ने इस साल मई में द युनिवर्सिटी ऑफ माल्टा का दौरा किया था। युनिवर्सिटी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “हम इन अनोखे क्षणों की अपनी स्मृतियों को हमेशा सजो कर रखेंगे, और आपने हमें जो शानदार उपहार दिए हैं, उसके लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं, मिस्टर हार्डी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493