बोमन ईरानी दादा बने, सितारों ने दी बधाई

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे और उनकी बहू रिया ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बोमन दादाजी बनने से काफी खुश हैं।

बोमन (56) ने ट्विटर पर अपने पोते के जन्म की घोषणा की।

बोमन ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी बहू आज मां बन गई। मेरा बेटा डैड। मेरी पत्नी दादी और मैं दादा बन गया।”

विशाल ददलानी, साजिद खान, रितेश देशमुख जैसे कलाकारों के मुताबिक बोमन बेहतरीन दादा होंगे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा :

विशाल ददलानी : बोमन ईरानी को बधाई। पूरे परिवार को प्यार।

साजिद खान : बोमन को शुभकामनाएं।

सोफी चौधरी : बोमन को बधाई। आप बेहतरीन दादाजी होंगे।

रितेश देशमुख : बहुत-बहुत बधाई। आपके लिए बहुत खुश हूं।

बिपाशा बसु : बहुत-बहुत बधाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493