ब्रिक्स ऊर्जा कार्यसमूह की विशाखापत्तनम में बैठक

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ‘ऊर्जा की बचत और ऊर्जा दक्षता’ विषय पर ब्रिक्स देशों के कार्यसमूह की दो दिवसीय बैठक 4-5 जुलाई को विशाखपत्तनम में होगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

समूह की यह पहली बैठक होगी जिसमें ब्रिक्स के सभी सदस्य देश-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका भाग लेंगे।

यहां जारी एक बयान के अनुसार दो दिवसीय विचार विमर्श के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देश ऊर्जा की बचत और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारियां देंगे।

बयान में कहा गया कि भारत भी ऊर्जा की बचत और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में अपने प्रयासों की जानकारी देगा। भारत खास तौर से एलईडी सड़क प्रकाश कार्यक्रम और औद्योगिक ऊर्जा दक्षता के लिए प्रदर्शन उपलब्धि और व्यापार (पीएटी) कार्यक्रम की जानकारी देगा।

सभी पांचों सदस्य देश ब्रिक्स देशों के अंदर ऊर्जा की बचत और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर विचार विमर्श करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493