बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन करीब आठ दिन से रद्द थी। इस कारण ट्रेन के कोच शाहजहांपुर रेलवे यार्ड में खड़े थे। रविवार को ट्रेन रवाना किया जाना था, इसलिए कर्मचारी सफाई के लिए कोच में घुसे। वहां दरुगध महसूस हुई, सीट के नीचे देखा तो 27 वर्षीय एक महिला का शव पड़ा मिला। उसका गला रेता हुआ था।
जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली है। इसके बाद महिला के शव के फोटो कराकर आसपास के थानों पर भेजे गए। जीआरपी ने सुराग के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
dharmpath.com dharmpath