ट्रेन से सीआईएसएफ जवान के 50 हजार रुपये चोरी

पीड़ित जवान ने इसकी शिकायत झांसी जीआरपी से की। जीआरपी ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

झांसी जनपद के चिरगांव निवासी मनोज कुमार सीआईएसएफ जवान है। मनोज के अनुसार, रविवार तड़के लगभग ढाई बजे वह झांसी स्टेशन पहुंचा और चिरगांव का टिकट लेकर प्लेटफार्म पर सात पर पहुंचा। इसके बाद वहां खड़ी पैसेंजर में अपना सामान रखकर बैठ गया। इसी दौरान अचानक उसका बैग गायब हो गया। खोजबीन के दौरान उसे मालूम हुआ कि चोर उसका बैग चोरी कर ले गए।

इसके बाद पीड़ित ने झांसी जीआरपी से शिकायत कर घटना के बारे में बताते हुए कहा कि चोर उसका एक बैग चोरी कर ले गए, जिसमें 50 हजार रुपये नकद व सामान रखा हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493