मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। हास्य अभिनेता वीर दास अपने कार्यालय की खिड़कियों पर कॉमेडी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।
वीर ने ट्विटर पर स्क्रिप्ट लिखी खिड़की की तस्वीर साझा की। उन्होंने 18 जून से ‘द अनबिलीवेबलटूर’ से यात्रा शुरू की थी।
उन्होंने इसका शीर्षक लिखा, “यहां मैं कैसे स्टैंडअप कॉमेडी लिख सकता हूं। ऑफिस की खिड़की और बारिश का दिन।”
स्टैंडअप कॉमेडी के अलावा, वीर दास को आगामी फिल्म ‘नॉसेंस’ में देखा जाएगा। यह फिल्म संगीता सिवान द्वारा निर्देशित और स्मिता ठाकरे, संदीप सिंह, उमंग कुमार, राशिद सईद द्वारा सह-निर्मित है।
इसमें शरमन जोशी और जरीन खान महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
फिल्म ‘नॉसेंस’ 29 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath