नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “राजधानी में मानसून पहुंच गया है। यहां सुबह 8.30 बजे तक 45.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।”
अधिकारी ने बताया, “सामान्य तौर पर सोमवार को बदली छाई रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 32.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath