उप्र में आंशिक बदली का असर, गर्मी से राहत

लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह से ही आंशिक बदली छाई हुई है, जिससे लोगों को धूप व गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक बादल घिरे रहेंगे और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम की यही स्थिति रहेगी। कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तामपान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

बनारस में सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 23 डिग्री, गोरखपुर में 22.2 डिग्री, और इलाहाबाद में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493