नैनीताल में पिछले 3 दिनों में 315 मिलीमीटर बारिश

नैनीताल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक नैनीताल में पिछले तीन दिनों में 315 मिलीमीटर बारिश हुई है।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गर्मी के मौसम में पर्यटकों से आबाद रहने वाले नैनीताल में पिछले 72 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है। शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण लोकप्रिय और खूबसूरत नैनी झील का जलस्तर भी बढ़ा है और इसके कारण पर्यटकों की संख्या तथा व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ा है।

साथ ही तापमान में भी गिरावट हुई है। स्थानीय मौसम विभाग का कहना है कि नैनीताल में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। हालांकि, आद्र्रता का प्रभाव भी बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493