नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पैनासोनिक इंडिया ने आज अपने नए फेबलेट ‘इलुगा नोट’ को पेश किया। इसकी कीमत 13,290 रुपये है।
इसमें कम पॉवर की खपत करने वाले एलटीपीएस (न्यून तापमान पॉलिक्रिस्टेलान सिलिकॉन) डिस्प्ले के साथ 13.97 सेमी का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है।
इलुगा नोट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, एफ1.9 एपर्चर और अल्ट्राफास्ट ऑटो फोकस के लिए 6पी लेंस है। इसके 5 मेगापिक्सल कैमरा में गेस्चरबेस्ड सेल्फी फीचर, जैसे वॉयस कैप्चर, स्माइल शॉट एवं गेस्चर बेस्ड शॉट हैं। इसमें 3,000 एमएएच बैटरी है, जो काफी लम्बे समय तक चलती है।
इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसिंग के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटर्नल मेमोरी है, जो 32 जीबी तक एक्सपैंडेबल है।
इलुगा नोट एन्ड्रॉयड 6.0 (मार्शमैलो) पर चलता है। यह बाजार में काले और गोल्डन रंग में उपलब्ध है।
इलुगा नोट में इनबिल्ट आईआर सेंसर है, जिसके द्वारा यूजर्स आईआर आधारित होम अप्लायंसेस जैसे टीवी, डीवीडी प्लेयर एवं एसी को कमांड दे सकते हैं।
इस लांच पर पैनासोनिक इंडिया के बिजनेस हेड, पंकज राणा ने कहा, “पैनासोनिक हमेशा हमारे उपभोक्ताओं के लिए बेहतर जीवन एवं बेहतर दुनिया का निर्माण करने में भरोसा करता है। यह बाजार में 10,000 से 15,000 रुपये के मूल्य वर्ग में हमारी स्थिति मजबूत करेगा।”
dharmpath.com dharmpath