यह विशेष अभ्यास तीन से 14 जुलाई के बीच रूस के मास्को और स्मोलेंस्क में होंगे।
इस अभ्यास में चीन की स्नो लेपर्ड और फॉल्कन कमांडो इकाईयां तथा रूस के नेशनल गार्डस की विट्याज ईकाई हिस्सा ले रही हैं।
सीएपीएफ के अभ्यास विभाग के उप निदेशक लियु झिजुन ने कहा कि यह पहली बार है, जब दोनों देशों के आंतरिक सुरक्षा बल इस तरह का अभ्यास कर रहे हैं। इसका जोर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दोनों पक्षों के सशस्त्र बलों के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
dharmpath.com dharmpath