समीक्षा को शास्त्रीय नृत्य से अभिनय में मदद मिली

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘लव के फंडे’ की अभिनेत्री समीक्षा भटनागर का कहना है कि कथक नृत्य के प्रशिक्षण से उन्हें बेहतर अभिनय करने में मदद मिली है।

मूल रूप से देहरादून की समीक्षा इलाहबाद की प्रयाग संगीत समिति से एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना हैं। उन्होंने ‘वीरा’ और ‘बाल वीर’ जैसे टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। साथ ही उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में एक संक्षिप्त भूमिका भी की है।

लेकिन ‘लव के फंडे’ में वह पहली बार प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

समीक्षा ने कहा, “मैं एक ग्लैमरस युवती जस्सी का किरदार निभा रही हूं, जो विवाहित है और एक कंपनी में काम करती है।”

क्या फिल्म में उन्हें शास्त्रीय नृत्य करने का मौका मिला? इस सवाल पर उन्होंने कहा, “नहीं, जरूरी नहीं है कि आपको किसी फिल्म में सभी कुछ करने का मौका मिले। फिल्म में शास्त्रीय नृत्य नहीं है। इसमें केवल मस्ती, रोमांस और भावनाएं हैं। इसमें बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए जरूरी सभी चीजें हैं।”

समीक्षा ने कहा कि फिल्मों, टीवी और शास्त्रीय संगीत में से किसी एक को चुनना बेहद मुश्किल काम है।

उन्होंने कहा, “आज के समय में आप इस प्रकार नहीं सोच सकते। यह आपको कब और कौन सा मौका मिलता है, इस पर निर्भर करता है। शास्त्रीय नृत्य की मदद से मुझे अपनी भाव भंगिमाओं को व्यक्त करने में मदद मिली।”

‘लव के फंडे’ 15 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493