लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी की महिला टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर ने सोमवार को जापान की मिसाकी डोई को 6-3, 6-1 से हराकर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आस्ट्रेलिया ओपन विजेता और चौथी वरीय केर्बर ने ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले को महज 65 मिनट में अपने नाम किया।
केर्बर और डोई के बीच अभी तक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पांचों बार जर्मन खिलाड़ी ने जीत हासिल की है।
केर्बर ने आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।
क्वार्टर फाइनल में केर्बर का सामना रोमानिया की सिमोना हालेप और अमेरिका की नौवीं वरीय खिलाड़ी मेडिसन कीज के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath