सोमवार सुबह आश्रम पहुंचे ग्रामीणों ने परिसर में खून से सने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं एसपी (सिटी) राममोहन सिंह व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।
पुलिस के अनुसार, ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वैर से कुछ दूर स्थित बुच्चे बाबा आश्रम पर करीब 35 वर्ष से गांव निवासी कुम्मन बाबा उर्फ फक्कड़ बाबा रहते थे। रविवार रात किसी ने आश्रम में घुसकर उनकी पीट-पीट का हत्या कर दी। इसका पता सोमवार सुबह उस वक्त लगा तब ग्रामीण आश्रम पहुंचे और परिसर में कुम्मन बाबा 52 वर्ष का लहूलुहान शव पड़ा देखा।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि पुरानी रंजिश के कारण साधु की हत्या की गई है।
dharmpath.com dharmpath