मप्र में नवोदय विद्यालय की छात्रा ने दी जान

भोपाल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने छात्रावास के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे में एक डायरी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित नवोदय विद्यालय की नौवीं की छात्रा मिताली बारमाटे (14) का शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें उसने कुछ छात्र-छात्राओं के नाम लिखकर उन्हें ‘गुडबाय’ कहा है।

मिताली आमगांव की रहने वाली थी और 30 जून को ही छात्रावास में रहने आई थी। तीन जुलाई की रात को उसने अन्य छात्राओं के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में चली गई।

कान्हीवाड़ा थाने के प्रभारी गनपत सिंह उईके ने आईएएनएस को बताया है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों कर ली, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। छात्रा के बैग से जो डायरी मिली है, उस आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493